
रघुनंदन कुमार मेहता की रिपोर्ट,
गिरिडीह। एक गायब महिला का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया गया कि बिरनी थाना क्षेत्र के खाखी पीपर गांव में पिछले 3 दिनों से एक विवाहिता गायब थी।
महिला के परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था । रविवार की सुबह अचानक गांव के ही एक गड्ढे में महिला का शव पाया गया।
घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बातें होने लगी। दरअसल महिला का बाल कटा हुआ पाया गया जिससे इसे तंत्र-मंत के लिए हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि महिला की हत्या उसके मायके में हुई है। फिर भी मायका पक्ष हत्या का आरोप विवाहिता के ससुराल वालों पर लगा रहे हैं।
वीडियो देखें…
https://www.youtube.com/watch?v=1jKZBsJQQzw
इधर मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वालों ने ही इसे अगवा कर इसकी हत्या कर शव को गांव में ही फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बहरहाल, मामला फिलहाल पुलिस के जांच के दायरे में है।