लखनऊ। कांग्रेस के महासचिव बनने के बाद सोमवार को पहली बार प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो की शुरुवात कर दी है। इस रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी भी मौजूद है।
दोनों ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि हम कही भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य यूपी में लोकसभा और विधानसभा दोनों जीतने का है।
वहीं इस कड़ी में रोड शो में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने लिखा कि ‘जन जन की यही पुकार, अब अलविदा जुमला सरकार।’
जन जन की यही पुकार,
अब अलविदा जुमला सरकार।#NayiUmeedNayaDesh pic.twitter.com/wRlzqRzLEQ— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) February 11, 2019
आपको बताते चले कि रोड शो में प्रियंका ने लोगों से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को फूल-मालाओं से स्वागत किया। बता दें, 9 घंटे चलने वाली इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद है।
Lucknow: Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra & Congress President Rahul Gandhi pay floral tribute to Sardar Vallabhbhai Patel pic.twitter.com/limlEr4kMF
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019