नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आखिरकार लखनऊ में अपने रोड शो करने के लिए तैयार हो चुकी है। मगर अपने रोड शो पहले उनकी एंट्री ट्विटर पर हो चुकी है।
दरअसल, सोमवार की सुबह कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ चुकी है। वे ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं।
आपको बताते चले कि ट्विटर पर एक्टिव होते ही उनकी फॉलोवर्स की संख्या अचानक से बढ़ गयी। अभी हाल ही में उनसे पहले बसपा मायावती ने भी ट्विटर पर अपनी एंट्री मारी है।
हालंकि अपने ट्विटर अकाउंट से प्रियंका का एक भी ट्वीट अभी नहीं आया है। मगर फिलहाल, वो ट्विटर पर कुछ लोगों को फॉलो कर रही है। जिनमें वो अपने अकाउंट, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को फॉलो कर रही हैं।
वहीं पार्टी की महासचिव बनने के बाद प्रियंका पहली बार लखनऊ में रोड शो कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह दौरा उनका चार दिनों का होगा।