आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया। रोसड़ा प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल के मुख्य गेट पर वैक्सीन वैन वाहन का घेराव भी किया।
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो 19 दिसंबर को शहर में चक्का जाम होगा और अपनी मांगो को पूरा करा के ही रहेगें। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार द्वारा उन्हें अनदेखी की जा रही है। जब तक उन्हें भी सरकारी कर्मचारी की तरह सभी सुविधा उपलब्ध नही कराई जाती हैं। तब तक हॉस्पिटल की सभी सुविधा बंद रहेगी।
साथ ही आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय पर आरोप लगाया है की वह भारतीय महिला को अनादर कर रहे हैं और मेरा आंदोलन चालू रहेगा मौके पर अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंत्री मुन्नी कुमारी, संघर्ष मंत्री राजकुमारी देवी, सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल थी।