प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी…

कीर्ति माला
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से फुर्सत पाकर भारत लौट आयी हैं और अब बॉलीवुड फिल्मों में भी लौटने को तैयार हैं।
खबर के मुताबिक प्रियंका, हिंदी फिल्म में सलमान ख़ान के साथ पर्दे पर नज़र आने वाली है।दस साल बाद दोनों साथ में पर्दे पर नजर आएंगें। इस फ़िल्म का निर्माण सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन है।
प्रियंका के भारत में फ़ाइनल होने के बाद सलमान ख़ान ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में अपने ट्विटर एकाउंट से एलान किया है। सलमान ने लिखा- भारत… आपकी घर वापसी का स्वागत करता है। जल्द ही आपसे मिलूंगा। वैसे हमारी फ़िल्म हिंदी है। इसके बाद सलमान ने विंक का इमोटिकॉन बनाया है।
#Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai 😉 . @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 18, 2018
दरअसल, सलमान प्रियंका को इस बात के लिए छेड़ रहे हैं कि वो तो ज़्यादातर विदेश में रहती हैं, कहीं हिंदी भूल तो नहीं गयीं। सलमान की इस मज़ाक का प्रियंका ने भी उतना ही मज़ेदार जवाब दिया। प्रियंका लिखती हैं- यूपी बरेली की पली-बढ़ी हूं जनाब। हमेशा के लिए देसी गर्ल। भारत का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुश हूं। आप सबसे सेट पर मिलूंगी। फिल्म भारत 2019 की ईद पर रिलीज़ होगी।
UP Bareilly की पली बड़ी हूँ जनाब…. #DesiGirl forever.
Very happy to be a part of #Bharat and see all of u on set!!@beingsalmankhan @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019 https://t.co/pH5Iz7yy1Q— PRIYANKA (@priyankachopra) April 18, 2018