नई दिल्ली। एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों अमेरिका से इंडिया लौटने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता कुछ सनसनीखेज कारणों से चर्चा में रही।
उन्होंने बीते दिनों #metoo कैम्पेन के तहत कुछ फ़िल्मी सितरों का नाम लेकर छेड़खानी का खुलासा किया था। मगर अब फ़िल्मी दुनिया के बाद अब उनकी राजनीति में एंट्री होने की ख़बरें सामने आ रही है।
दरअसल, जानकारी के मुताबिक जनमत पार्टी से पूर्व विधायक सूर्य सिंह की पुत्री नीतिशा बेसरा ने अभिनेत्री तन्नु श्री दत्ता को जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ने के ऑफर दिया है। वहीं इसकी जानकारी सूर्य सिंह ने दी है।
सूर्य सिंह ने कहा कि जनमत पार्टी झारखंड में तीसरी राजनीति पार्टी है, जिसको सभी विपक्षी दलों का साथ मिला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर तनुश्री दत्ता पार्टी में आ जाती है, तो भाजपा मुक्त सरकार जरूर बनेगा।