लखनऊ। 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। ऐसे में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई हैं। बीते दिनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिए राम मंदिर निर्माण के बयान पर सियासी पारा तेज हो गया हैं। इसी कड़ी में पूर्व CM अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान दिया हैं।
मंदिर राजनीति में कूदते हुए पूर्व CM अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया हैं। अपने ऐलान में उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा। जिसमें एक मंदिर होगा और यह कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर तरह ही होगा।
पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि वो भगवान विष्णु के नाम पर लायर सफारी (इटावा) के निकट 2000 एकड़ से अधिक भूमि पर नगर विकसित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास चंबल के बीहडों में काफी भूमि हैं, जहां नगर में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर होगा।
वहीं राम मंदिर वाले बयान पर पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वो सत्ता में आएंगे तो भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनाएंगे। इसके आलावा उन्होंने ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जमीनी स्तर कुछ करती नहीं। वो बस जनता को बेवकूफ बना रही हैं।