बांका। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा आयोजित पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन आकांक्षा रैली को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है। इस सन्दर्भ में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की के महासचिव व ऊर्जावान नेत्री श्रीमति अनामिका शर्मा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि जन आकांक्षा रैली से विपक्ष को हतास व निराश हो गयी।
गद्दी पर चिपके जुमलेबाज को जनता की जरा भी परवाह नहीं है। किसान, गरीब, बेरोजगार के लिये इस सरकार में कोई जगह ही नहीं है। जगह है तो अम्बानी, अडानी, ललित मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की। मोदी सरकार ने देश की सिस्टम को ही बिगाड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी गरीब रहनुमा की पार्टी है और सभी का सम्मान करती है।
सभी को संबोधित करते हुए कही की आइये एक बार 3 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी का भाषण सुनने पटना चले।और संकल्प ले कि साम्प्रदायिकता का जहर घोलने वाली पार्टी को सत्ता से बेदखल कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करें।
कांग्रेस नेता व प्रवक्ता प्रो.निकेश कुमार सिंह ने कहा है कि जन आकांक्षा रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। जनता में भी जोश देखने को मिल रहा है।
मोदीं सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है इनकी हिटलर शाही रवैया ज्यादा दिन तक नहींचलने वाली है। कांग्रेस नेता ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता से पटना चलने का आह्वान किया।