
कीर्ति माला
पटना। प्राइवेट स्कूल प्रबंधन की मनमानी दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसे देखते हुए इनपर नकेल कसने की तैयारी सरकार ने कर दी है। अब प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे।
सरकार ने स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए फीस रेग्यूलेशन प्रस्ताव बना लिया है। इसे शिक्षा मंत्री के विचारार्थ भेजा गया है। मंत्री के बाद इस पर मंत्रिमंडल की सहमति प्राप्त कर इसे लागू किया जा सकेगा।
शिक्षा विभाग ने तमिलनाड़, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए बनाए गए कानून का अध्ययन करने के बाद बिहार का फीस रेगुलेशन प्रस्ताव किया है।
फीस रेगुलेशन प्रस्ताव तैयार करने का जिम्मा शिक्षा विभाग ने अपर सचिव के. सेंथिल कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपा था। कमेटी ने अपना प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंप दिया है।
यह प्रस्ताव बहुत ही अहम है क्योंकि प्राइवेट स्कूल की मनमानी की वजह से अभिभावकों को बहुत परेशानी होती है। और बीच में ही बच्चों का पढ़ाई छुड़वाना पड़ता है।
अब ऐसा नही होगा। साथ ही प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर सरकारी स्कूलों की भी ब्रांडिंग होगी। और मनमानी फीस पर पूरी तरह सै नियंत्रण किया जाएगा।ताकि सभी बच्चें बराबर का हक पा सके।