
संतोष राज
किशोरी के शोर मचाने पर उसकी अस्मत लुटने से बची। इस शर्मनाक वारदात को ले किशोरी ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में कहा है कि बुधवार रात वह अपने घर के देहरी पर नींद से सो रही थी। आधी रात को अचानक अपने ऊपर किसी को चढ़ा महसूस कर उसकी नींद खुल गई।
नींद खुलने पर देखी कि अपने गांव के ही सूर्य नारायण सहनी का पुत्र वीरेंद्र कुमार सहनी मुंह दबा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। वह किसी तरह अपने मुंह से युवक का हाथ हटा कर शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर घर व आस-पड़ोस के लोग दौड़कर आने लगे।
लोगों को आते देख वीरेंद्र सहनी उतर कर भाग निकला। भागते समय वीरेंद्र सहनी के साथ दो तीन और लोग घर से निकल कर भाग रहे थे। थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि किशोरी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आरोपी वीरेंद्र कुमार सहनी व दो तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।