
संतोष राज
समस्तीपुर (हसनपुर)। हसनपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में पांच दिन पूर्व कमल मुखिया को दो अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। कमल मुखिया के परिवार वाले द्वारा मामले से सम्बंधित दोनों आरोपियों का नामजद था।
जानकारी के अनुसार कल हसनपुर थाना प्रभारी ब्रिज किशोर सिंह को गुप्त सूचना मिली। उस सूचना के आधार पर भटवन चौक को घेरा बन्दी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रकाशित खबर…
हसनपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों को अपराधी ने मारी गोली, पुलिस नकाम
प्रकाशित खबर…
सुशासन बाबू के राज्य में खूनी खेल जारी…36 घण्टा के अंदर दो व्यक्ति को गोली मार कर हत्या
गिरफ्तारी दोनों आरोपियों श्याम सुंदर मुखिया एवं धर्मेंद्र मुखिया की गिरफ्तारी हुई। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी।
इसी छापेमारी के दौरान सुचना मिली कि दोनों आरोपी भटवन चौक हो कर ही कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान हसनपुर थाने अपने दलबल के साथ दोनों आरोपियों को धर दबोचा लिया। साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई तीन गोली कांड में एक कमल मुखिया के हत्या का उदभेदन हसनपुर थानाध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह ने आज किया। और थाना प्रभारी ने बताया कि हरे राम यादव और पप्पू मुखिया के हत्यारों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।