देवरिया (चौरीचौरा)। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविकांत तिवारी ने रविवार को ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर के एक एक घरों मे जाकर मास्क, साबुन एव सैनिटाइजर वितरण किया।
भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने बस्ती के लोगो से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी किया। भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने मास्क वितरण करते हुए कहा की कोरोना का खतरा टला नहीं है। अब हम सभी को पहले से और ज्यादा जागरूक रहना पड़ेगा।

janmanchnews.com
भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने गांव के महिला पुरुष व बच्चों में करीब एक हजार मास्क वितरण किये। भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने पूरे लॉक डाउन के दौरान चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर मास्क साबुन व सैनिताइजर वितरण किये। भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने तहसील व चौरीचौरा एवं झंगहा के पुलिस थानों एव पुलिस चौकी पर भी मास्क साबुन सैनिताइजर बांटे थे।
भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने मोतीराम अड्डा में अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदुरो में भोजन पानी भी वितरण किये। इतना ही नही चौरीचौरा तहसील में गरीबो के लिए बन रहे अक्षय पात्र में निरंतर सहयोग दे रहे थे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विशुनपुर मटियरा के मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, भरत गुप्ता, मनोज निषाद, अवनीश यादव, पिंटू मौर्या, तारकेश्वर, लखमुनि, प्रदीप, बबलू, जितेंद्र, सोनू, सूरज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।