पटना। एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार की शाम CM नीतीश कुमार कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अचानक से दिल्ली पहुंचे। आपको बता दें, नीतीश कुमार बिहार के CM के साथ-साथ पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
दरअसल, 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है, तो यह माना जा रहा है कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को CM नीतीश कुमार भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते है। साथ ही दोनों दलों में सीट शेयरिंग को भी लेकर मंथन हो सकता है। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पहले से ही दिल्ली में हैं।
बीते दिनों पहले उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर CM के आवास पर JDU छात्र और युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। उन्होंने ये साफ किया था कि पार्टी की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता है। इसके आलावा बैठक में यह भी फैसला हुआ था कि पार्टी कॉलेज और विश्वविद्लाय कैंपस में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाने को लेकर मेहनत करेगी।