नई दिल्ली। एक बड़ी खबर सामने आई है। NDA से अलग होते ही रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का हाथ थाम लिया है। दरअसल, गुरुवार की शाम रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो गये।
इस बात की घोषणा गुरुवार की शाम दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अब महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।
Ahmed Patel, Congress: There is a gathbandhan in Bihar, it's a matter of happiness that Upendra Kushwaha is joining the mahagathbandhan. pic.twitter.com/yftEF0IpJY
— ANI (@ANI) December 20, 2018
आपको बताते चले इस दौरान मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, विपक्ष नेता शरद यादव भी मंच पर मौजूद रहे।
बता दें, बीते दिनों कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को बिहार में विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा था।