
रोहित कुमार मिश्रा
चाईबासा। बीजेपी सरकार द्वारा नगर विकास के नाम पर थोपी गई। अत्यधिक होर्डिंग टैक्स गलत तरीके से नियुक्ति की गई। सिटी मेनेजर सहित जन मुद्दा पर हम कांग्रेस जन नगर पर्षद का चुनाव लड़ेगें और चाईबासा शहर के नागरिकों से हम कांग्रेस जन नगर निकाय को एक स्वायत शासी निकाय के रूप में कार्य करने का जो संबैधानिक अधिकार प्रदान की है। इस अधिकार को जनता के बीच बताकर चुनाव लड़ेगें।
यह बातें चाईबासा नगर पर्षद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक जय शंकर पाठक ने कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस जन संबोधित करते हुए कहा। विदित हो कि कांग्रेस भवन चाइबासा में आयोजित बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने किया। जबकि बैठक के बाद चाईबासा नगर पार्षद के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवार से बारी-बारी से मिले और सभी उम्मीदवार ने अपना-अपना उम्मीदवारी के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग, राज कुमार रजक, देवीशंकर दत्ता, साधु चरण सिंह कुंटिया, नन्द गोपाल दास, संतोष खलखो, अशरफूल होदा, नन्दलाल बिरुली और उपाध्यक्ष पद के त्रिशानु राय, नीरज कुमार झा, सुनीत शर्मा, अनुज कुमार गुप्ता, मो.सलीम, मेरी देवगम, फिरोज अशरफ ने अपनी दावेदारी पेश की है।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक चाँदमनी बालमुचू, उद्योग व व्यवसाय विभाग चेयरमैन राधा मोहन बनर्जी, क्रीड़ा प्रकोष्ट अध्यक्ष सुरा लागुरी, मनरेगा विभाग चेयरमैन बीएन पूर्ती, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सामड, महासचिव तुराम बिरुली, कार्यालय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवकर बोयपाई, महासचिव लखन बालमुचू, पूर्ण चन्द्र कायम, विस अध्यक्ष अविनाश कोड़ाह, उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, महेन्द्र जामुदा, सेलाय मुण्डा, संतोष सिन्हा, प्रदीप बिरुली, डॉ नन्दलाल गोप, बीरबल बागे, सुरज मुण्डा, रघुनाथ गोप, सुशील कुमार दास, पवन सावैयाँ, मो. नईम, मोहन सिंह हेम्ब्रम, बसंत तांति, सिकुर सुम्बरुई व अन्य उपस्थित थे।