Patna: नए साल में कई जीते हुए विधायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राजद और कांग्रेस ने पहले ही आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष की मिलीभगत से उन्हें हराया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। खास तौर से पोस्टल बैलट की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष लगातार वकीलों के संपर्क में रहे और मंथन चलता रहा। 4 जनवरी को पटना हाईकोर्ट खुलेगा, तब इससे जुड़े मामले की सुनवाई होगी। राजद और कांग्रेस के ऐसे कई उम्मीदवार कोर्ट गए हुए हैं, जो काफी कम अंतर से विधानसभा चुनाव हार गए हैं। हाईकोर्ट का फैसला कोर्ट गए विधायकों के पक्ष में रहा तो सत्ता पक्ष के कई विधायकों की मुश्किलें नए साल में बढ़ सकती हैं।
राजद के इन हारे हुए उम्मीदवारों ने किया है केस
- हिलसा विधानसभा से राजद के शक्ति यादव ने जदयू के टिकट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार प्रेम मुखिया पर केस किया है।
- बिहार विधानसभा से राजद की ऋतु जायसवाल ने भाजपा की उम्मीदवार गायत्री देवी पर केस किया है।
- झाझा से राजद के राजेंद्र प्रसाद ने जदयू के उम्मीदवार दामोदर रावत पर केस किया है।
- मुंगेर से राजद के अविनाश विद्यार्थी ने भाजपा के प्रणव यादव पर केस किया है।
- सुरसंड से राजद के अबू दोजाना ने जदयू के दिलीप राय पर केस किया है।
- गोपालपुर से विपिन कुमार मंडल ने जदयू के गोपाल मंडल पर केस किया है।
- बड़हारा से राजद के सरोज यादव ने भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह पर केस किया है।
- परबत्ता से दिगंबर तिवारी ने जदयू के संजीव कुमार पर केस किया है।
कांग्रेस के हारे हुए इन उम्मीदवारों ने किया है मुकदमा
- टिकारी विधानसभा से सुमंत कुमार ने हम पार्टी के अनिल कुमार पर केस किया है।
- बरबीघा विधानसभा से कांग्रेस के गजानंद शाही ने जदयू के सुदर्शन कुमार पर केस किया है।
- नरकटियागंज से विनय वर्मा ने भाजपा की रश्मि वर्मा पर केस किया है ।
- सकटा विधानसभा से कांग्रेस के उमेश कुमार राम ने जदयू के अशोक चौधरी पर केस किया है।
- राजगीर से रवि ज्योति कुमार ने जदयू के कौशल कुमार पर केस किया है।
- गया से मोहन श्रीवास्तव ने भाजपा के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार पर केस किया है।