
अनिल उपाध्याय
देवास। 28 वर्षीय विवाहित महिला को परिजन इलाज के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर गणपत सिंह बघेल एवं आरूप विश्वास ने परीक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई है।
खातेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मनोरा की 28 वर्षीय रितू पति गोविंद को परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए खातेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।
वहां मौजूद डॉक्टरों ने जब महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की किन परिस्थिति में मौत हुई है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक महिला की मौत का कारण संदिग्ध है।
महिला का मायका नीमनागांव गांव थाना नसरुल्लागंज बताया जाता है घटना की जानकारी दे दी गई है।