
अनिल उपाध्याय
देवास। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह एक दिन के प्रवास पर देवास आए थे, जहाँ देवास जिले की पांचों विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि जनता तो जिताना चाहती है परंतु कांग्रेस में गुटबाजी है।
सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वीकृति दी। फिर कहा कि गुटबाजी खत्म होना चाहिए कि नहीं। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी बातों पर सहमती जताई। फिर सिंह ने कहा कौन करेगा गुटबाजी खत्म तो सभी ने कहा हम। इस पर सिंह ने कहा कि सब लोगों को एक करो इसी लिए हम यहाँ आयें है कहो कि हम सब मिलकर काम करेंगे तब फिर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे किसी को भी टिकट मिले हम कांग्रेस के लिए काम करेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपने साथ आये समन्वय समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोजन किया।
इसके पूर्व कल देवास आगमन के साथ ही माँ चामुंडा की टेकरी पर दर्शन के बाद, कुमारजी के निवास पर तथा अपने गुट के कार्यकर्ताओं के निवास पर मिलने के साथ ही सिंह खेडापति मंदिर पर आरती में भी शामिल हुए।
आज दोपहर में प्रेस के बात करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियाँ नफरत फ़ैलाने वाली है. मोदी जी सोशल मिडिया पर झूठी अफवाहें फ़ैलाने के लिए सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च कर रहे है. देवास जिले की कांग्रेस की उम्मीदवारों पर सीधे सीधे टिप्पणी से बचते हुए सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे । एक पत्रकार की बात सिंह को सुई की तरह चुबी ओर गुर्राने लगे।