भोपाल। पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर लगातार इसका विरोध किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पूर्व मख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने CM शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा हैं।
पूर्व मख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने CM शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए अपने ट्वीटर पे लिखा कि, मामाजी! अब तो साईकल निकाल ही लीजिए, पेट्रोल-डीज़ल शतक मारने को बेकरार हैं।
मामाजी! अब तो साईकल निकाल ही लीजिए, पेट्रोल-डीज़ल शतक मारने को बेकरार है। pic.twitter.com/y4u3nE4MZO
— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) September 4, 2018
वहीं पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर MP वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि गिरते रुपये के कारण पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं। साथ ही MP वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि फिलहाल, पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों में कोई राहत नहीं मिलेगी।