मनोरंजन डेस्क। इन दिनों फ्रेंडशिप डे के मौके पर सभी सेलिब्रिटी ने एक दूसरे के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड के आलावा भोजपुरी जगत में भी फ्रेंडशिप डे काफी चर्चा का विषय रहा। यहां भी सेलिब्रिटी ने अपने फ्रेंड्स को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। वही भोजपुरी जगत की हॉट हीरोइन कही जाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अंजना सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में है।
दरअसल, बीते दिनों अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अंजना सिंह का सोशल मीडिया पर एक विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकों लेकर दोनों अभिनेत्री चर्चा का विषय बन चुकी है।
अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी मित्र अक्षरा सिंह के साथ समुद्र किनारे दौड़ती हुई नज़र आ रही है।
साथ ही विडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, शर्त लगी थी खुशीयों को एक लफ्ज़ मे लिखने की…. लोग किताबे ढुँढते रह गये, *हमने “दोस्त ” लिख दिया HAPPY FRIENDSHIP DAY TO ALL