भोपाल। शुक्रवार को भाजपा ने MP चुनाव को लेकर पहली सूची जारी कर दी है। मगर इस बार के चुनाव में भाजपा ने महिला विधायकों का टिकट काटती हुई नजर आ रही है। भाजपा ने 6 सिटिंग महिला विधायकों का टिकट काट दिया है। पहली सूची में भाजपा ने 16 महिलाओं को जगह दिया है।
आपको बता दें, भाजपा ने जिन महिलाओं का टिकट काटा है उनमें सबसे उपर शिवराज सरकार की कैबिनेट माया सिंह का है। दरअसल, माया सिंह भाजपा की पुरानी नेता है और ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं। मगर इस बार पार्ट के आलाकमान ने उनपर भरोसा नहीं जताया है।
वहीं अगला नाम सुरखी से विधायक पारुल साहू का है। उनका टिकट काट कर पार्टी ने सुधीर यादव को टिकट दे दिया गया है। इसके आलावा बीते दिनों अपनी संपत्ति और बेटे के विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में आई हटा विधायक उमा देवी का टिकट भी बीजेपी ने काट दिया है। उनकी जगह पी एल तंवर को टिकट दिया गया है।
इसके साथ पृथ्वीपुर से विधायक अनिता सुनील नायक का भी टिकट कट दिया गया है। बता दें, वो पार्टी के दिवंगत नेता और उमा भारती के साथ उनकी पार्टी में जा चुके स्व सुनील नायक की पत्नी हैं। पार्टी ने इनकी जगह अभय यादव को उम्मीदवार बनाया है।
इसके आलावा सैमरिया से नीलम अभय मिश्रा भी टिकट कट चुका है। उनकी जगह टिकट के पी त्रिपाठी को थमा दिया गया है। खर्रा से शकुंतला देवी का नाम लिस्ट में नहीं है। जैसिंग नगर से प्रमिला सिंह की जगह जय सिंह मरावी को टिकट दिया गया है। सैलाना से विधायक संगीता विजय चारेल भी टिकट की रेस में पीछे छूट गयीं, उनका टिकट नारायण मेदा को दे दिया गया। भाजपा की एक और विधायक योगिता नवल सिंह को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।