भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस या अन्य दल से भी चुनाव मैदान में उतर सकता है मलखान: सूत्र
-अब्दुल समीर ख़ान
बाँदा: खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्टीय संरक्षक चंबल के पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह के बाँदा चित्रकूट संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। इससे इस संसदीय सीट पर सियासी गर्मी तेज हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व दस्यु मलखान सिंह अपने जातीय समीकरण से इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ने कि तैयारी मे है। उनके अनुसार इस संसदीय सीट में इनके सजातीय मतदाताओ की संख्या दो लाख के लगभग है। इन्ही वोटों के सहारे वह फिलहाल बाँदा चित्रकूट संसदीय सीट से टिकट मांग रहा है।
सूत्रानुसार भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस या अन्य दल से भी चुनाव मैदान में उतर सकता है। बहरहाल पूर्व दस्यु मलखान के बाँदा लोकसभा सीट से राजनीतिक पारी कितनी कामयाब होगी वह तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन बाँदा से चुनाव लड़ा तो राजनीतिक लड़ाई रोचक जरूर हो जाएगी।
इसका कारण यह माना जा रहा है कि बाँदा के चुनाओ में समयानुसार डकैतों का हस्तक्षेप कमोवेश बना ही रहता है। बाँदा भी डैकैतो की शरण स्थली के रूप में जाना जाता है। ऐसे में मलखान सिंह चुनाव लड़ा तो चुनावी मल्ल युद्ध का रोचक हो जाना तय है। इससे बड़े बड़े धुरंधरों कि राजनीति गड़बड़ हो सकती है।
बता दें कि दस्यु मलखान ने 1980 में अपने गैंग के साथ मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्य मंत्री अर्जुन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया था। उस पर 31 पुलिसकर्मियों सहित 185 हत्याओं का आरोप था। रिहा होने के बाद वह वर्तमान में अपने गांव भिंड में रहता है और अब राजनीति में अपने तेवर दिखाने की तैयारी में है।