डैंपियर नगर निवासी चंद्रकांत अरोड़ा (50) ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके थे। वर्तमान में डायनामिक फिटनेस सेल्स एंड सर्विस के नाम से जिम चला रहे थे। चंद्रकांत अरोड़ा अपने नौकर विजय (32) निवासी बाद के साथ गोवर्धन के लिए निकले थे।
थाना हाईवे के गांव सतोहा के पास सड़क किनारे बाइक लेकर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नयति में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।
सिंगापुर और आस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ताइक्वांडो में प्रतिभाग किया। उनकी बड़ी बेटी लिपिका अरोड़ा ब्लैक बेल्ट हैं, जो कि हैदराबाद में पढ़ रही हैं और बेटा ध्रुव अरोड़ा भी ब्लैक बेल्ट हैं, जो कि देहरादून में पढ़ रहे हैं।
चंद्रकांत अरोड़ा की सड़क हादसे में मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी से लेकर परिवार के हर सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बूढ़ी मां गश खाकर गिर रही हैं। पिता की मौत का समाचार मिलते ही बेटी हैदराबाद और बेटा देहरादून से चल दिए हैं। यह मानों की पूरे परिवार पर पहाड़ सा टूट गया हो।