नई दिल्ली। इशारों-इशारों में PM नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली है। PM मोदी ने कहा कि भारत अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए पीछे नहीं हटेगा।
आपको बताते चले सोमवार को दिल्ली छावनी स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड कोर के गणतंत्र दिवस शिविर के समापन समारोह में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की क्षेत्र में काफी विस्तार किया है।
साथ ही PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के जिक्र करते हुए कहा कि “हम किसी को छेड़ते नहीं, पर कोई हमे छेड़ा तो उसे हम छोड़ते नहीं।” साथ ही PM मोदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरुरी होने पर और भी कड़ा फैसला लिया जाएगा।
PM मोदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर कई बड़े फैसले लेते रहेगी। इतना ही PM मोदी ने आगे कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जो जल, थल और नभ तीनों जगहों पर अपनी आत्मरक्षा की छमता रखता है।