गिरिडीह। झाविमो द्वारा आहूत हल्ला बोल पोल खोल चोर मचाए शोर कार्यक्रम के तहत शनिवार को द्वारपहरी में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथी झाविमो केन्द्रिय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल उपस्थित थे।
मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा ने अपनी सरकार को बनता नहीं देख झाविमो के छह विधायकों को खरीद फरोख्त कर राज्य में सरकार की गठन किया है। लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। राज्य में महंगाई चरम पर बढ़ गया है।
भाजपा द्वारा 2014 के लोक सभा चुनाव में जनता से किऐ वादे को भूलकर पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गयी है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में जीक्र किया था की महंगाई को घटाएंगे और यूवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे। लेकिन आज भी झारखंड के यूवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं।
झाविमो से भाजपा की बौखलाहट इतनी बढ़ गयी है, कि कोडरमा सांसद रविन्द्र कुमार राय ने बाबुलाल मारांडी पर दस करोड़ की मानहानी की मुकदमा कर डराने का प्रयास कर रही है। मैं यहां की जनता को सचेत करना चाहूंगा कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने गुडों से दंगा फैला कर सता पर काबीज होने का प्रयास करेगी।
मंदिर व मस्जिद में भाजपा के गुर्गों द्वारा गोस फेंक कर आपस में लड़ाकर रोटी सेंकने का कार्य करेगी। जिससे आप लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भाजपा सरकार के सता में आने के बाद कहीं से भी गरीबों की खैर नहीं है। सरकार द्वारा वृद्धा व विधवा का खाता में आधार लिंक नहीं रहने की बात कह बंद किया जा रहा है।
2014 में जोर सोई गै सचार सौ रूपये सिलेंडर मिलता था। आज वह एक हजार रूपये मिल रहा है। गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया। लेकिन महंगाई के कारण आज वह सिलेंडर घरों में शौभा का वस्तू बनकर रह गया है।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महेश राम, केन्द्रीय सचिव सुरेश साव, पडरमनियां पंचायत के मुखिया कैलाश प्रसाद मंडल, रंजनी कौर ने भी सम्बोधित किया। वहीं मंच संचालन बिरनी प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने किया।