उन्होंने कहा कांग्रेस ने अमेठी में जनता के साथ धोखा दिया है 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट भी भाजपा जीतेगी। उन्होंने भटौली घाटपुर सहित दर्जन भर से ज्यादा पुल, सड़क व योजनाओं कि लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की केवल 73 सीट ही नहीं जीतना है इस बार अमेठी की सीट भी जीतना है। कांग्रेस ने अमेठी की जनता के साथ धोखा दिया है।
उन्होंने एक नारा दिया मोदी की दूसरी पारी, यूपी की है जिम्मेदारी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा 2019 की चुनाव के लिए कार्यकर्ता एक लक्ष्य बनाकार जुट जाएं।
देखें वीडियो-