पटना। केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को दिल्ली में शरद यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तो अलग है। मगर हमारे मुद्दे एक जैसे है।
वहीं उनके पार्टी के दो विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान के जदयू में शामिल होने की खबरें को लेकर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार उन्हें बर्बाद करने पर तुले हुए है।
आपको बताते चले उपेन्द्र कुशवाहा की शरद यादव के हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। वहीं इसके आलावा उनके महागठबंधन में जाने की अटकले तेज हो गयी है। कुशवाहा इससे पहले भी राजद नेता से मुलाकात कर चुके हैं।
साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिये CM नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘वैसे तो नीतीश कुमार जी, आपको तोड़-जोड़ में महारत हासिल है। लेकिन बिहार व देश की जनता सब देख रही है। हम गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ो और गरीब सवर्णों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। आप चाहे जितना प्रहार करें।’