पटना। NDA से अलग होते ही रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अब सुर बदल चुके है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पुराने NDA दल के साथी भाजपा और जदयू पर जोरदार निशाना साधते हुए नजर आ रहे है।
एक तरफ जहां कुशवाहा NDA को अलविदा कह चुके है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल होने को लेकर साफ बात नहीं कर रहे है। इस मामले पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि उनके पास विकल्प खुला है वह विचार कर रहे हैं।
मगर इन सब के बीच पूर्व CM व हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगते हुए कहा कि कुशवाहा स्वार्थ की राजनीति कर रहे है।
दरअसल, आपको बताते चले उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होने को लेकर साफ बात नहीं कर रहे है। जिसको लेकर महागठबंधन में भी कुशवाहा को लेकर विवाद जारी है।
इस मामले को लेकर जीतनराम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने तीन विकल्प खोल कर रखा है। वह अभी तक महागठबंधन में आने के लिए तय नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही श्री मांझी ने कहा कि कुशवाहा बारगेंनिंग का काम कर रहे हैं जो की ठीक नहीं है।