लखनऊ। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर आरोप लहते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी गठबंधन करना चाहते है, मगर दिग्विजय सिंह जैसे नेता गठबंधन में अड़ंगा डाल रहे हैं।
बीते चुनाओं के परिणाम को लेकर मायावती ने कहा कि कांग्रेस को लगातार भाजपा के हाथों हार मिल रही है। मगर कांग्रेस गठबंधन को लाकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए उन्होंने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया है। मगर उसके बदले में कई बार उन्हें छुरा घोपा गया है।
साथ बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहंकार में डूबी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जनता जरुर सबक सिखाएगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बदले की भावना में उन्हें छुरा घोपने का काम किया है।
इतना ही नहीं मायवती ने कहा कि “बसपा से गठबंधन करने से पहले यह ज़रूर याद रखना चाहिए कि यह पार्टी अनेक संघर्षों से निकली है। बाबा साहब के किसी अनुयायी के खून में यह नहीं हो सकता कि किसी के भी हाथ का खिलौना आसानी से बन जाए।”