घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कछवाँ बिजय प्रताप सिंह मय हमराहियान एवं जमुआँ चौकी इन्चार्ज धनन्जय पाण्डेय मौके पर पहुँचकर लाइसेंसी बंदूक के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के जमीन पर एक पक्ष अपने पशु बांधते थे। वहाँ जल जमाव को देखते हुए मिट्टी डाली जा रही थी और आज उस पर नाद रखने की तैयारी हो रही थी। इस दौरान दुसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया कि अब यहाँ पर पशु का नाद नहीं रखा जाएगा। जिस पर दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान पूर्व प्रधान पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी गोली ललदेई यादव उम्र 55 वर्ष के कमर में जा लगी। नजदीक से दागी गयी गोली पेट फाड़ते हुए बाहर निकल गई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बिक्की यादव 22 वर्ष पुत्र दाढी और सेरेस यादव 25 वर्ष पुत्र लालदेई को गम्भीर चोट आई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष कछवाँ बिजय प्रताप सिंह एवं चौकी इंचार्ज धनन्जय पाण्डेय ने लोगों को समझा कर मामला शान्त कराया। आरोपियों को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।