पटना। राज्यसभा सांसद व लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने भाजपा सांसद राम कृपाल यादव को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। जिसको लेकर अब सियासत तेज हो गयी है।
दरअसल, पटना के बिक्रम में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने राम कृपाल यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए विवाद बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि ‘जब मैंने सुना की रामकृपाल यादव भाजपा ज्वॉइन करने वाले हैं तो मुझे ऐसा लगा कि मैं उनके हाथ काट दूं।’
आपको बताते चले मीसा भारती ने राम कृपाल यादव को लेकर कहा कि वो हमारे यहां चारा काटते थे। उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था, मगर उनके लिए हमारा यह सम्मान तब खत्म हो गया, जब उन्होंने सुशील कुमार मोदी से हाथ मिला लिया।
बता दें, पिछले 2014 के चुनाव से ठीक पहले राम कृपाल यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उस चुनाव में राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को हरा दिया था।