सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चुनार विधानसभा क्षेत्र का अलग स्थान है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन राजकीय डिग्री कालेज है। यहां के लोग काफी शिक्षित हैं यही कारण है कि इस क्षेत्र में जमीनी विवाद के अलावा कोई भी संगीन अपराध नहीं होता।
किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मोतीलाल सिंह एवं दिनेश सिंह ने किसानों की समस्या को उठाते हुए बताया कि धान क्रय केन्द्रों पर बोरा उपलब्ध नहीं होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है।
किसानों की समस्या को सुनकर विधायक अनुराग सिंह ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता मिर्जापुर रत्नाकर सिंह से वार्ता करके शीघ्र बोरे को उपलब्ध कराने के लिए कहा।
मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के कार्य समिति के सदस्य मोतीलाल सिंह, दिनेश सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष जमालपुर, भाजपा मंडल नरायनपुर के अध्यक्ष बिजय सिंह, मिथिलेश पाठक, हरीदास सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, बड़ेलाल सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शेखर नन्दिनी पटेल एवं संचालन अरुण सिंह ने किया।