पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी CM व राजद नेता तेजस्वी यादव बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद वापस पटना लौट आये है।
जिसके बाद उन्होंने PM मोदी पर जोरदार तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सपा-बसपा यूपी में एक साथ आने से अब PM नरेंद्र मोदी के लिए बनारस से जीत पाना मुश्किल हो चुका है।
उन्होंने यूपी में हुए सपा-बसपा गठबंधन को ऐतिहासिक कदम बताया गया। तेजस्वी ने कहा कि देश में लोकत्रंत को बचाने के लिए दोनों का साथ बेहद ही जरुरी था।
साथ ही उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जातिवाद का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा को रोकने के लिए राजद व कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।