मुंबई। फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय का हाल ही में मोहित रैना से ब्रेकअप हुआ है। इसके बाद वह सिंगल है। एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि वह सिंगल है और उन्हें उनके जीवन में एक अच्छे व्यक्ति की तलाश है।
इस बारे में बताते हुए मौनी रॉय ने कसम खाते हुए कहा कि वह सिंगल इसलिए है क्योंकि उनके आसपास कोई अच्छा व्यक्ति नहीं है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि इस समय उनके आसपास उनके लिए कोई भी नहीं है। मौनी रॉय ने आगे यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वह विवाह की प्रथा पर विश्वास नहीं करती।
उन्हें विवाह प्रथा पर बहुत विश्वास है क्योंकि उनके घर में, उनके आसपास कई लोग विवाहित जीवन में बहुत ही खुश हैं। लेकिन उनका मानना है कि विवाह करने के लिए सही जीवन साथी का चुनाव आवश्यक है, अन्यथा जीवन की चमक समाप्त हो जाती है।
सूत्रों की मानें तो मौनी रॉय को गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, जब से फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर का नाम MeeToo अभियान के अंतर्गत आया है, तब से इस फिल्म के बारे में चर्चा कम हो गई है।
मौनी रॉय हाल ही में राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके चलते कहा जा सकता है कि अभी उनका समय बहुत ही अच्छा चल रहा है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में वह बिल्कुल अकेली हैं।
गौरतलब है कि मौनी रॉय ने छोटे पर्दे पर नागिन बनकर लोगों को खूब मनोरंजन किया। जिसके बाद वह फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ नजर आई और अब जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में भी काम कर रही है। वहीं वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी।
View this post on Instagram
Thank you ❤️ #StarScreenAwards2018 @starplus @star.aniljha 📸 @rishabhkphotography @robertabinader 👗