भोपाल। एक तरह जहां MP चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई होने वाली है। वहीं इसके आलावा इस चुनाव में प्रदेश के बड़े नेताओं के बेटों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। दरअसल, भाजपा के तरफ से CM शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय है तो वहीं कांग्रेस के तरफ से कमल नाथ के बेटे नकुल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन है।
मगर वहीं पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बेटे जय वर्धन राजनीति में काफी हद तक अपनी धाक जमाया है। दूसरी और दून स्कूल से अपनी पढ़ाई कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन फिलहाल अमेरिका में की येल यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। मगर बीते दिनों हुए युवा संवाद के एक कार्यक्रम में महाआर्यमन ने अपनी राजनीति के संकेत दें दिया है।
वहीं CM शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपनी पढ़ाई पूणे के सिम्बियोसिस लॉ कॉलेज से की है और फिलहाल वो अपनी बिजनेस में लगे है, मगर कभी कभी वो CM शिवराज सिंह के चुनाव प्रचार में नज़र आते है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बेटे नकुल नाथ अपने पिता के साथ हर कदम पर साथ देते हुए नज़र आये है।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बेटे जय वर्धन के लिए भी यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। बता दें, जय वर्धन ने 2013 के विधानसभा चुनाव में राघोगढ़ सीट से अपनी विधायक पारी की शुरुवात की है।