मुंबई। 10 वर्ष की छोटी उम्र में एक्टिंग, डायरेक्शन और एडिटिंग में अपना हुनर आजमाते मुंबई में बसे अरव सिन्हा (Aarav Sinha) ने एक शॉर्ट फिल्म न्यू नॉर्मल (New Normal) बनायी। यह फिल्म लॉक डॉउन और उसके बाद बदलती जिंदगी पर आधारित है।
इस शार्ट फिल्म में छोटे बच्चों की मनोदशा का सटीक चित्रण है। यह फिल्म दुनिया भर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रही है।
आज अरब सिन्हा को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर डायरेक्शन इन स्टूडेंट फिल्म कैटेगरी इन टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Outstanding Achievement for Direction in Student Film Category in Tagore International Film Festival) से नवाजा गया।
अरव सिन्हा (Aarav Sinha) फिल्म जगत के राइटर और डायरेक्टर अभिजित सिन्हा (Abhijit Sinha) के सुपुत्र है। उनका परिवार से है। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। आज बिहार के कलाकार दुनिया भर में अपनी हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।
अरव सिन्हा (Aarav Sinha) मुंबई में RBK International School में कक्षा 5 के छात्र हैं। वो एक प्रशिक्षित एक्टर है और 8 साल की उम्र से ही रंगमंच से जुड़े हुए हैं। शार्ट फिल्म न्यू नॉर्मल (New Normal) उनकी आपबीती कहानी है जो वो महसूस करते हैं।
यह कहानी दुनिया के हर बच्चे की सोच और मनोस्थिति को जोड़ती है। इस फिल्म में अरव सिन्हा (Aarav Sinha) मुख्य एक्टर है। उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट व एडिट किया है।
अरव सिन्हा (Aarav Sinha) को आने वाले सभी आवार्ड फंक्शन के लिए शुभकामनाएं।
शार्ट फिल्म देखने नीचे वाले लिंक पर क्लिक करें…