पटना। एक बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने CM नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसको लेकर अब एक बार फिर NDA में भाजपा और जदयू के बीच तल्खी पैदा हो गई है।
दरअसल, PU छात्र संघ चुनाव में प्रशांत किशोर की हुई एंट्री के बाद से ही भाजपा और जदयू के बीच तल्खी पैदा होती हुई नजर आई है। अब ऐसे में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार के बयान के बाद से सियासत तेज होती हुई नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को जुमला पार्टी कहने वाले नीतीश कुमार आज भाजपा के साथ है। उन्हें हम बुलाने नहीं गए थे। वहीं प्रमोद कुमार के इस बयान के बाद पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है।
Big Breaking: बिहार में BJP विधायकों के बाद अब मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला।
कहा, नीतीश कुमार बीजेपी को जुमला पार्टी कहते थे। देखिए अब कहाँ है नीतीश? दूसरों को छलकर ख़ुद हमारे पास चलकर आए है।
नीतीश जी, इतने अपमान के साथ कैसे सरकार में है? कहाँ है नैतिकता? अंतरात्मा?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 7, 2018
तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर ट्वीट जारी करते हुए लिखा कि “बिहार में BJP विधायकों के बाद अब मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला। कहा, नीतीश कुमार बीजेपी को जुमला पार्टी कहते थे। देखिए अब कहाँ है नीतीश? दूसरों को छलकर ख़ुद हमारे पास चलकर आए है। नीतीश जी, इतने अपमान के साथ कैसे सरकार में है? कहाँ है नैतिकता? अंतरात्मा?”