भोपाल। शिवराज सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। MP के 19 हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सरकार ताला लगाने जा रही हैं। दरअसल, खबर यह सामने आई हैं कि शिवराज सरकार लगभग 35 हज़ार स्कूलों को मर्ज करने जा रही हैं। मर्ज के बाद अब MP में 15961 सरकारी स्कूले ही रह जाएगी।
शिवराज सरकार ने इस ‘एक परिसर-एक शाला’ का आदेश जारी किया हैं। सरकार के इस आदेश के बाद अब प्रदेश में 19036 स्कूलों को बंद कर दी जाएगी। वहीं कुल मिलाकर MP में 34,997 स्कूलों को मर्ज किया गया हैं। अब मर्ज के बाद प्रदेश में 15961 सरकारी स्कूले ही जाएगी।
बता दें, मर्ज किये गये स्कूलों को पास के स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एक अक्टूबर तक शिफ्टिंग का आदेश दिया गया हैं। वहीं बंद स्कूलों के भवनों के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। इसके आलावा जो स्कूल शिफ्ट किये जा रहे हैं, उन छात्रों को आने जाने के लिए बस या ऑटो उपलब्ध कराया जाएगा।