पटना। स्थानीय कंकरबाग कॉलोनी स्थित राजा उत्सव हॉल में वार्ड नंबर 31 की समाज सेविका ममता साहू और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश साह के नेतृत्व में एक अति आवश्यक बैठक डॉ. आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुई।
यह बैठक वैश्य समुदाय की ओर से किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रदेश मीडिया प्रभारी बिपुल गांधी ने किया। वैश्य के अधिकार एवं अधिकार के बारे में महिला मोर्चा की अध्यक्षा क्रांति केशरी एवं सूरज गुप्ता पूरा जानकारी दिया। महामंत्री दिलीप गुप्ता ने राजनीति में वैश्य की भागीदारी पर विशेष बल दिया।
साथ ही इस बैठक में राजा उत्सव हॉल में ममता साहू और मुकेश साह द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा भव्य महोत्सव जो दिनाक 23 फरवरी से 2 मार्च चलेगा। उसका समर्थन तन मन धन से करने की भी घोषण किया।
समर्थन में पत्रकार विश्वमोहन चौधरी “सन्त”, ज्योति कुमारी, दीपा कुमारी, नीतू, संगीता देवी, पिंकी गुप्ता, निशा कुमारी, सजनी कुमारी, शर्मिला देवी, अर्चना कुमारी, गुड़िया कुमारी ने उपस्थित होकर विचार व्यक्त किए।
अंत में तैयारी को लेकर कमिटी बनाई गई। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किरण जायसवाल महोदया ने किया।