Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी को बंगाल विधानसभा चुनाव में 10 सीटें भी नहीं मिलने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभी से शुरू हो गया है। भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अमित शाह आज ही पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे से दिल्ली लौटे हैं। भाजपा को दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता दीदी को जनता नकार देगी।
प्रशांत किशोर के मुताबिक, अमित शाह के बंगाल दौरे से भाजपा को कोई खास फायदा होने नहीं जा रहा है। भाजपा नेता का यह दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। असल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और अगर भाजपा अच्छा करती है, तो मैं यह काम छोड़ दूंगा।’