मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉट अवतार से इन दिनों तहलका मचा रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को Fashion Media Awards 2018 में अपने ब्लैक ड्रेस को लेकर प्रियंका काफी चर्चे में रही। सबकी निगाहें उनकी ब्लैक ड्रेस पर रही।
जैसे ही अभिनेत्री प्रियंका इस अवार्ड शो में पहुंची, उस दौरान वहां तेज बारिश हो रही थी। उस दौरान प्रियंका अपने हाथों में छाता लिए मुस्कुराते हुए पोज़ दिया।
साथ ही अवार्ड शो के दौरान अभिनेत्री प्रियंका काफी मस्ती करती हुई नज़र आई। शो के दौरान मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रीता ओरा के साथ उनकी एक तस्वीरें काफी चर्चित हुई हैं।
अभिनेत्री प्रियंका ने अपने इस हॉट अवतार से दर्शकों का दिल जीत लिया।