लखनऊ। बीते दिनों कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दाव खेला है। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी बहन प्रियंका गांधी को ईस्ट यूपी की कमान सौंपी है।
अब सूत्रों के अनुसार यह ख़बरें सामने आई है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी एक साथ लखनऊ में रैली कर सकते है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की यूपी में 12 रैलियां करने वाले है, जिसमें लखनऊ की रैली राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल होगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की पहली रैली 10 फरवरी को सकती है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की एंट्री को लेकर भाजपा ने जोरदार तंज कसा है।
इस विषय पर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी गोवर्द्धन झड़फिया ने कहा कि प्रियंका गांधी की एंट्री से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य सब पर भारी पड़ेंगे।