महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
कार्यक्रम में अभिषेक गायक द्वारा म्यूजिक गिटार के साथ गीत गाकर आदि कई स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई और तालियों की गड़-गड़ाहट से पूरा पाण्डाल गूंजा। महोत्सव में एकता की विरासत को सजाने वाले आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की धूम रही, जिसे आम जन मानस द्वारा सराहा गया। महोत्सव में विभिन्न स्टालों पर भी भीड़ रही। इस मौके पर हरिवंश सिंह चैहान, दिनेश सिंह लोधी, शिवेन्द्र सिंह, गौरव त्रिपाठी मो0 आमिर, अजय शंकर बाजपेयी, प्रशान्त त्रिपाठी, अमित सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
विशेष सर्वेक्षण अभियान 12 अक्टूबर तक
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त ग्रामवासियों, जो शौचालय अनुदान पाने के योग्य हैं तथा जिनका नाम अभी तक ग्राम पंचायत द्वारा तैयार की गयी, शौचालय अनुदान पात्रता सूची में सम्मिलित नही है। वह अपने ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान से सम्पर्क कर अपना नाम शौचालय अनुदान की सूची में सम्मिलित कराएं।
शौचालय अनुदान पात्रता सूची में सम्मिलित कराने हेतु पात्र गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों बीपीएल के साथ-साथ एपीएल अन्तर्गत अनुसूचित जाति,जनजाति, लघु तथा सीमान्त किसानों, वासभूमि के साथ भूमिहीन मजदूरों, शारीरिक रूप से विकलांग तथा महिला प्रमुख को दिया जायेगा। एक परिवार को एक शौचालय हेतु पात्र माना जायेगा।
यदि पूर्व में उस परिवार को शौचालय से लाभान्वित किया जा चुका है तो किसी भी स्थिति में उसे दोबारा शौचालय हेतु पात्र नही होगा। परिवार का मानक एक रसोई-एक परिवार को आधार मानकर किया जायेगा, जैसा कि जनगणना-2011 में परिवार की परिभाषा है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठक नौ को
समाज कल्याण मंत्री का दौरा रविवार को
डीएम के आदेश के बाद भी गांव नही पहुंची जांच टीम
सोंडासी ग्रामसभा के भाजपा कार्यकर्ता ने गांव मे हुयी धांधली की शिकायत जिलाधिकारी के तहसील समाधान दिवस मे किया था। डीएम के द्वारा धांधली की जांच के लिये दो सदस्यीय टीम बनायी गयी थी। जांच टीम मे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग शामिल है।
कार्यकर्ता का आरोप है कि दोनो जांच अधिकारियो ने आज तक गांव पहुंचकर भ्रष्टाचार की जांच नही की है। उल्लेखनीय है कि डीमए ने 21 सितंबर के तहसील दिवस मे उक्त दोनो अधिकारियो को जांच सौंपी थी।लेकिन दोनो अधिकारियो ने डीएम के निर्देशो को दरकिनार कर रखा है।
वहीं ग्रामीणो का यह भी कहना है कि जांच टीम ने ग्राम प्रधान को जांच के बाबत जानकारी देकर सतर्क कर दिया है।ग्राम प्रधान वर्तमान मे जहां नाप मे कम खंडिजा लगवाया था वहां वहां खडिंजा लगाकर भ्रष्टाचार को छुपाने मे लगा हुआ है। शौचालयों को टिप टाप किया जा रहा है।जांच न होते देख कार्यकर्ता ने शनिवार को पुनः डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई कराये जाने की मांग की है।