
ओमप्रकाश वर्मा
धौलपुर। धौलपुर में रविवार को अखिल भारतीय घनगर गडरिया बघेल महासभा के तत्त्वाधान में बघेल छात्रावास पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार महाराज सिंह बघेल एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान समारोह मे कुल 100 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किये गयें।

Janmanchnews.com
इस दौरान मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। समाज के लोग बच्चों की शिक्षा के प्रति गम्भीर रहे। धन के अभाव में किसी भी प्रतिभावान की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। वर्तमान के इस राजनैतिक परिवेश में समाज को एकजुट होना चाहिए।
Read this also…
कुछ दरिंदो ने किया एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर किया चाकू से वार
विशिष्ट अतिथि मुरेना जिले हाकिम सिंह सरपंच ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि बच्चों में सटीक लगन और ईमानदारी से मेहनत किया जाये तो सफलता निश्चित मिलती है। तथा शिक्षाविद रामप्रकाश बघेल ने कहा एेसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। जिससे की विधार्थीयों का मनोवल बढता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल के द्वारा की गयी। मौके पर कहा कि समाज में अंधविश्वास, दहेज प्रथा, मुत्युभोज, जैसी सामाजिक बुराईयां समाप्त करने का समय आ गया है।
Read this also…
मौत के 29 साल बाद भी खोजा जा रहा है इस शख्स का का कटा हुआ सिर…
शिक्षाविद राजेन्द्र बघेल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जितना आवश्यक बेटों को है उतना ही बेटीयों को है। समाज को बढाने के लिये बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। पढ़ी-लिखी बेटी दोनों तरफ का ध्यान रखती है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेश बघेल द्वारा किया गया। इस दौराऩ़़ माताप्रसाद, नत्था, बच्चु सिंह, मुन्नालाल हलबाई, रुपेश बघेल, नथोली राम, मनमोहन सिंह, सतेन्द्रपाल मनीषपाल, रानु कोलुआ, युथ ब्रिगेड अध्यक्ष विक्रम बघेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दुष्यन्त, अनुराग बघेल, अशोक आदि उपस्थित थें।