
संतोष राज
सूत्रों से मिली जानकारी में पंचायत के सुखासन गांव के मो. हीरा साह ने आरोप लगाया था की उनकी भांजी के साथ छेड़खानी विद्यालय के शिक्षक मो. शमीम पर आरोप लगाया गया है।
आपको बताते चलें की मो० हीरा ने आरोप लगाया की जिस सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पोस्ट पर मो० शमीम है उसी विद्यालय में मेरी भांजी पढ़ती है। उसके साथ छेड़खानी की गई हैं। बात मेरी भांजी ने अपने घर में बताया।
आपको बता दें पंचायत के लोगों के द्वारा पंचायत बैठा कर आरोपी शिक्षक को दंड के रुप में एक सौ बार कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया गया साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना किए जाने का मामला सामने आया है।
लोकतंत्र के सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर पंचायत शिक्षक को दंडित करने का काम कोई प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा नहीं बल्कि ग्रामीणों ने किया है। इसकी जानकारी लोगों को तब मिली, जब किसी ने पंचायत में शिक्षक को दंडित किए जाने का विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इसकी भनक किसी भी प्रशानिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भी नहीं मिल सकी। दंडित किए गए शिक्षक भी शर्म लज्जा व ग्रामीणों की धमकी से भयभित होकर थाना में शिकायत करने का साहस नहीं जुटा सके।
वहीं पर आरोपी शिक्षक मो. शमीम ने बताया कि उन्हें फंसाया जा रहा है। पंचायत में ही उन्हें मौत की सजा देने का प्लान था। लेकिन पंचायत के पूर्व मुखिया मो. नईम ने हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई वह भय व शर्म लज्जा के कारण कुछ भी करने पर विवश हुआ। उसे दंड के रुप में एक सौ बार कान पकड़ के उठक बैठक करवाया गया साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना देने को कहा गया है।
जुर्माना का राशि 26 जून को देने की बात बताया गया साथ ही पंचायत के लोगो ने एक बॉन्ड बनवाया है। जुर्माना देने में वह सक्षम है। यहां तक कि थाना में शिकायत नहीं किए जाने की धमकी भी दी गई है। शिक्षक ने बताया कि घर बनाने को लेकर चल रहे विवाद में उन्हें फंसाने का साजिश है।