पटना। सचिवालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह सामने आई है कि कुछ दिनों से CM नीतीश कुमार के रवैये से कई प्रशासनिक अधिकारी खफा हो गये है। दरअसल, पूरा मामला आपको बता दू कि CM ने अखिल भारतीय सेवाओं के बिहार कैडर के अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है कि वो अपने निजी मामलों में सचिवालय से संपर्क ना करे।
बिहार सरकार के तरफ से अधिकारियों को एक पत्र लिखकर यह साफ़ तौर पर कहा गया कि ऐसे कार्यवाही को उपयुक्त नहीं माना जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा दिए इस विषय पर सरकार ध्यान नहीं देगी। उसके बाद से इस पत्र के आने के बाद अधिकारियों में असहमति की लहर दिखी। अधिकारियों का कहना है कि कोई निजी कार्य हो या सेवा सम्बंधित मामला आखिर इस समस्या को लेकर अब कहा जाएंगे।
साथ ही इस मामले पर बिहार के सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आइएस, आइपीएस और भारतीय वन सेवा को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि यह व्यवहार पूरी तरह से अखिल भारतीय सेवा 1968 के नियम -18 और नियम (3) 1 का उलंघन है।