लखनऊ। एक बड़ी खबर सामने आई हैं। सपा के नेता शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का ऐलान कर दिया हैं। शिवपाल यादव के इस ऐलान के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल सी मच गई हैं।
बुधवार को सपा नेता शिवपाल यादव ने मीडिया से प्रेसवार्ता करते हुए कहा उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया हैं। उन्होंने इस मोर्चा का गठन का मूल कारण सपा में मुलायम सिंह का सम्मान न होना बताया। श्री यादव ने बताया कि पार्टी में मुलायम सिंह का सम्मान ना होने से वो बहुत दुखी हैं।
साथ ही सपा नेता शिवपाल यादव ने बताया कि इस समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में वो सपा से उपेक्षित हुए लोगों और अन्य छोटे दलों काे जोड़ेंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सियासत में नया विकल्प होगा।
वहीं भाजपा में जाने के खबरे को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने इसे एक अफवाह बताया। साथ ही 2019 में मोर्चा चुनाव लड़ेगी, इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सभी लोग मिलकर करेंगे।