भोपाल। MP चुनाव में आने वाले परिणाम भाजपा के लिए नुकशान साबित हो सकती है। दरअसल, MP के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस के लिए अच्छी खबर साबित होती हुई नजर आ रही है।
मगर इन सब के बावजूद CM शिवराज सिंह अपनी जीत को लगातार दावेदारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि मैं खुद सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। उन्होंने इस बार भी MP में सरकार बनाने को लेकर दावा किया।
CM शिवराज सिंह ने कहा कि ‘मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी।
बता दें, NDTV के मुताबिक राज्य की 230 सीटों में से भाजपा को 118 सीटें मिलती दिख रही हैं। तो कांग्रेस को 101 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज-एमपी नेटा के पोल के मुताबिक भाजपा को 106, कांग्रेस को 112 और अन्य को 12 सीटें मिल सकती हैं।