श्रावस्ती (खबर 1)। बीती रात स्कूल की रखवाली कर रहे प्रिंसिपल के बुजुर्ग पिता पर चार लोगों ने बोला जानलेवा हमला। बुजुर्ग को पीट-पीट कर किया लहूलुहान। बुजुर्ग को मरा समझकर छोड़ कर भागे आरोपी। परिजनों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल भिनगा में कराया भर्ती।
बुजुर्ग की हालत नाजुक। पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया गया अंजाम। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के श्री BPGN इण्टर कालेज मनिका चौक का मामला।
श्रावस्ती (खबर 2)। बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र से मछली का शिकार करने आये युवक की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत। अज्ञात वाहन युवक को रौंदते हुए हुई फरार। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा कर भेजा पोस्टमॉर्टम। गिलौला थाना क्षेत्र के सहजादी गांव के पास बीती देर शाम हुई दर्दनाक घटना।
श्रावस्ती (खबर 3)। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश भर में काफी दिनों से कर्मचारियों का चल रहा है विरोध और प्रदर्शन। प्रदेश स्तर पर विरोध और अपनी मांगों को लेकर लखनऊ के लिए जिले से निकले भारी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन में जुटे हैं कर्मी। जिले के भिनगा, गिलौला, इकौना, सिरसिया और जमुनहा विकास खण्ड से प्रदेश की राजधानी गए कर्मी।
श्रावस्ती (खबर 4)। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर। बाइक सवार दो लोग हुए घायल। एक युवक की हालत गंभीर। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को पहुँचाया इकौना अस्पताल। बौद्ध परिपथ पर इकौना थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर के पास की घटना।
श्रावस्ती (खबर 5)। प्रेशर कुक्कर के फटने से पिता पुत्री समेत तीन लोग हुए घायल। एक किशोरी पूजा की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने किया बहराइच रेफेर। बीती रात बरही कार्यक्रम के दौरान दाल बनाते वक्त हुआ हादसा। इकौना थाना छेत्र के कटरा बाजार की घटना।
श्रावस्ती (खबर 6)। इकौना थाना क्षेत्र के सेंमगढा इस्लामियां मदरसा के प्राचार्य सोहराब ने इकौना पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ और अभिलिखों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने पर इकौना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
श्रावस्ती (खबर 7)। (नन्द कुमार गुप्ता) घूर गड्ढे से पटे सचिवालय का कोई नही है पुरसाहाल। विकास खण्ड जमुनहा के ग्राम पंचायत आला गांव, मन्वरिया दीवान, बालापुर, लालपुर हरीडीह के जयपत्तर पुरवा, वीरपुर लोकिहा, भगवानपुर, मल्हीपुर कला, खावा कला, ओदाही सहित दर्जनों सचिवालय भवन खंडहर में हो रहें है तब्दील, या गिरने के कगार पर है।
जबकि 84 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों के लिए सचिवालय आवास, इंटरनेट सुबिधा से सुसज्जित करके कागजों में संचालित दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्या को त्वरित निस्तारित करने का जो पूर्व सरकार की मंशा थी।
आज ध्वस्त होती नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च करके ग्राम विकास अधिकारी के लिए बनाए गए सचिवालय के भवनो पर बाहरी लोगों का कब्जा है, जो सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो की पोल खोल रहा है।
श्रावस्ती (खबर 8)। (नन्द कुमार गुप्ता) जर्जर हालात में पांच वर्ष पूर्व बने आंगनबाड़ी केंद्र के नीचे बच्चों को दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा।कई वर्ष पूर्व राप्ती नदी ने कटान करके जमुनहा के ग्राम पंचायत कलकलवा का मिटाया था नामोनिशान।
उसी समय प्राथमिक विद्यालय के दो अतिरिक्त कक्ष भी कटकर नदी में हुये थे समाहित। अनहोनी से बचाने के लिए विभाग ने तब से बच्चो को बांध के समीप जर्जर हालात में खड़े आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया था सहारा।
जबकि ग्राम प्रधान कलकलवा ने विद्यालय के निर्माण के लिए सरकारी जमीन भी मुहैया कराते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा, परन्तु विभागीय उदासीनता के चलते बच्चे जर्जर आंगनबाड़ी में शिक्षा ग्रहण करने को आज भी मजबूर हैं।
श्रावस्ती (खबर 9)। श्रावस्ती पुलिस चौकी पर शांति कमेटी की हुई बैठक। आगामी नवरात्रि, दशहरा त्यौहार आदि को लेकर की गई बैठक।
बैठक में लोगों से शांति से त्यौहार मनाने की गई अपील। SDM, CO इकौना ने लोगों को किया सम्बोधित। शराब पी कर घूमने वालों को किया जाएगा गिरफ्तार। इस दौरान भारी संख्या में लोग रहे मौजूद।
श्रावस्ती (खबर 10)। श्रावस्ती जिले के इकौना के 13 बच्चों ने बलरामपुर जिले में हुए रीजनल ताइकांडों प्रतियोगिता में मारी बाज़ी। पहली बार प्रशिक्षक शादाब अहमद के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इकौना के बच्चों ने ताइकांडों में दिखाया अपना प्रदर्शन। इस दौरान भारी संख्या में अभिवावक आदि भी रहे मौजूद।
श्रावस्ती (खबर 11)। विकास खण्ड गिलौला के पुरुषोत्तमपुर, भसभरिया पुरैना, भरथापुर, पटखौली आदि गांवों में विधायक राम फेरन पांडेय कार्य कर्ताओं के साथ घर घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों को किये जागरूक। साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही कई लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता।
श्रावस्ती (खबर 12)। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी विधायक रामफेरन पांडेय के साथ पहुंचे इकौना के सीताद्वार मंदिर। भगवान लवकुश की जन्मस्थली सीताद्वार का भ्रमण कर वहां के ऐतिहासिक व पौराणिक तथ्यों की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव सूचना ने भगवान लवकुश की जन्मस्थली से संबंधित तथ्य के बारे में जानकारी ली तथा लोगों ने बताया कि मान्यता है कि धार्मिक ग्रंथों में अयोध्या नगरी से जिस दिशा में जितनी दूरी पर भगवान श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण जी ने माता सीता को छोड़ा था, उन्होंने यहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम व सीताद्वार झील की पौराणिकता के बारे में बताया।
परिसर मेें मौजूद लोगों ने स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप मेें विकसित करने की इच्छा अपर मुख्य सचिव के समक्ष व्यक्त किया। विधायक ने भी सीताद्वार स्थल से जुड़ी लोगों की भावनाओं के बारे में बताया।
श्रावस्ती (खबर 13)। खून के लिए घण्टों तड़पती रही प्रसव पीड़िता। खून के लिए दो हजार रूपये मांग रहे थे डाक्टर। गरीब पीड़ित परिजनों ने नही दिये रूपये तो नही मिला खून। खून न मिलने पर प्रसव पीड़िता की हुई दर्दनाक मौत। परिजनों ने जिला अस्पताल में किया जंगामा। चिकित्साधिकारी के सूचना पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने मामले को कराया शांत। जिला अस्पताल भिनगा का मामला।