नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विधानसभा में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम का नाम शामिल है। मगर इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ख़बरों के मुताबिक दरअसल, सुरक्षा बंदोबस्त को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा चुनाव नहीं होंगे।
आपको बताते चले कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर में अभी राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर आयोग ने कहा कि राज्य सरकार और गृह मंत्रालय से इस बात पर चर्चा की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। जिसमें ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।